CM भगवंत मान ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात, कहा… ‘मनु ने पूरे देश का मान बढ़ाया’

CM Mann Meets Manu Bhaker
CM Mann Meets Manu Bhaker : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक निवास पर पेशेवर शूटर और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से मुलाकात की. उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक खेलों में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मनु भाकर और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेरिस में शूटिंग प्रतियोगिताओं में दो पदक जीतकर मनु ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह निशानेबाज युवाओं के लिए आदर्श बनकर उभरी है और उसकी उपलब्धियां उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए नाम कमाने के लिए प्रेरित करेंगी।
सरकार की नई खेल नीति के बारे में जानकारी दी
मुख्यमंत्री ने इस युवा खिलाड़ी को अपनी सरकार की नई खेल नीति के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य पंजाब में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एक ओर युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है, वहीं दूसरी ओर नशे की समस्या को जड़ से खत्म करना है। भगवंत सिंह मान ने भारतीय खिलाड़ियों, खासकर पंजाब और हरियाणा के खिलाड़ियों की सराहना की. जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीते हैं।
इस दौरान मनु भाकर ने मुलाकात के लिए समय देने और सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने पंजाब में खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई पहलों और खेल नीति की प्रशंसा की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करने की वकालत की ताकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीते जा सकें।
रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़
यह भी पढ़ें : मटियाला विधान सभा के गांवों में 42 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे विकास कार्य : गोपाल राय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप