Punjabराज्य

दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान

Gurjit Singh Toot Dead : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के असामयिक निधन पर सोमवार को उनके परिवार के साथ दुख साझा किया। मुख्यमंत्री ने फिरोजपुर स्थित दिवंगत खिलाड़ी के पैतृक गांव तूत में उनके परिवार से मुलाकात की।

पीड़ित परिवार को रह संभव मदद का दिया भरोसा

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “गुरजीत सिंह तूत का असामयिक निधन उनके परिवार के साथ-साथ पंजाब के खेल जगत के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाता हूं।”

श्रद्धांजलि के रूप में बनेगा स्टेडियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरजीत सिंह तूत ने कबड्डी में बहुमूल्य योगदान दिया और खेल के प्रति उनका समर्पण नौजवान पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा, “गुरजीत सिंह तूत के कबड्डी में दिए गए योगदान को अमर बनाने और उनकी याद को जिंदा रखने के लिए उनके पैतृक गांव तूत, जिला फिरोजपुर में शानदार स्टेडियम बनाया जाएगा, जो खेल के प्रति इस खिलाड़ी के समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर दिवंगत खिलाड़ी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इस होनहार सपूत का योगदान कबड्डी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा और खेलों के प्रति गुरजीत सिंह तूत का समर्पण हमारे नौजवानों को लगातार प्रेरित करता रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की आध्यात्मिक शांति और परिवार को यह अपूर्णीय क्षति सहन करने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें – CM भगवंत मान ने 509 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन, अब 734 मैदान युवाओं को समर्पित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button