Punjabखेलराजनीतिराष्ट्रीय

नीरज चोपड़ा ने अपनी असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया : CM भगवंत मान

CM Mann best wishes to Neeraj Chopra: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपनी असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

‘पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश के लिए सम्मान अर्जित किया’

उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और अब पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश के लिए सम्मान अर्जित किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक नए खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए प्रेरित करेंगे।

‘खिलाड़ियों के लिए आदर्श की भूमिका निभाएंगे नीरज’

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को उनके नक्शे-कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा आने वाले समय में खेल मुकाबलों में नए खिलाड़ियों के लिए आदर्श की भूमिका निभाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रत्येक खेल में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उनकी खेल के प्रति मेहनत और समर्पण की भावना का पता चलता है।

रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें : CM भगवंत मान ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात, कहा… ‘मनु ने पूरे देश का मान बढ़ाया’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button