
Up News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चीनी मांझे से एक युवक की मौत हो गई। चीनी मांझे से हो रहे हादसों के बीच मुख्यमंत्री ने आज एक अहम और सख्त फैसला लिया है। सीएम ने चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में दुकानों पर छापेमारी करने और एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि मांझे से होने वाली मौतों को गैर इरादतन हत्या माना जाएगा और उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
कार्रवाई की होगी समीक्षा
वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने पूरे राज्य में पतंग की दुकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान कई जगहों से चीनी मांझा बरामद हुआ है। इसके साथ ही कई दुकानदार भी गिरफ्तार किए गए हैं। बता दें कि कार्रवाई पूरी होने के बाद गई कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
गर्दन की नस कटने से हुई मौत
दरअसल, बुधवार को बाजारखाला में दुबग्गा के सीते बिहार निवासी 35 वर्षीय सैयद शोएब की चीनी मांझे के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, शोएब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे और किसी काम से मिल एरिया की ओर से बाइक से हैदरगंज जा रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज पर अचानक हवा में लटका मांझा शोएब की गर्दन में फंस गया। मांझा इतना तेज और मजबूत था कि उससे शोएब की गर्दन की नस कट गई।
दो बेटियों के पिता हैं शोएब
दर्द से बेचैन शोएब ने मांझा निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर पड़े। खून से लथपथ शोएब को जब मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो तत्काल उन्हें ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इस दौरान कई लोग आगे-आगे रास्ता खाली करा रहे थे ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके, लेकिन ज्यादा खूब बह जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि शोएब की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।
ये भी पढ़ें – वैशाली के सदर अस्पताल में बच्चा चोरी का आरोप, परिजनों को बेटा बताकर कर दी नसबंदी और थमाई बेटी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









