बड़ी ख़बरविदेश

China Taiwan Crisis: चीन और ताइवान के बीच चरम पर तनाव, चीन ने दागीं 11 मिसाइलें

China Taiwan Crisis: अमेरिका की स्पीकर Nancy Pelosi के ताइवान दौरे को लेकर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन की तरफ से 11 मिसाइलें दागी गई है। ताइवान की सरकार ने इसकी पुष्टि कर दी है। उनके आसपास के इलाकों की तरफ ये मिसाइलें फायर हुई हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि इन मिसाइलों की लैंडिंग जापान में हुई। जापान के रक्षा मंत्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया चीन की तरफ से दागीं गईं पांच मिसाइलें जापान के इलाके में गिरी हैं। ये एक गंभीर मामला है क्योंकि इसका सीधा वास्ता हमारे देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1555206321074741253?s=20&t=MdGvgZD8pvdxDhI6N15vXw

चीन और ताइवान के बीच चरम पर तनाव

जापान में अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) ने कहा चीन ने हमले किए, शायद हमारी यात्रा को एक बहाने के तौर पर इस्तेमाल किया। उन्होंने ताइवान (China Taiwan Crisis) को अलग-थलग करने की कोशिश की है। वे ताइवान को अन्य स्थानों पर जाने या भाग लेने से रोकने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन वे हमें वहां यात्रा करने से नहीं रोक सकते… हम उन्हें ताइवान को अलग-थलग करने की अनुमति नहीं देंगे। वे (चीन सरकार) हमारी यात्रा कार्यक्रम तय नहीं कर सकते। यहां हमारा प्रतिनिधित्व ताइवान के एशिया में यथास्थिति को बदलने के लिए नहीं है। यह ताइवान संबंध अधिनियम, US-चीन नीति, सभी कानूनों और समझौतों के बारे में है। हम चाहते हैं कि ताइवान स्ट्रेट में स्थापित करते और शांति कायम रहे।

हमारी यात्रा को एक बहाने के तौर पर इस्तेमाल किया गया- नैन्सी पेलोसी

बता दें कि जब से अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था, चीन द्वारा धमकियों का दौर शुरू हो गया। अब पेलोसी से ताइवान से चली गई हैं, लेकिन अमेरिका के एंट्री मात्र से दोनों देशों के बीच तकरार काफी बढ़ चुकी है। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सेना(China Taiwan Crisis) 4 से 7 अगस्त तक 6 अलग-अलग क्षेत्रों में भी सैन्य अभ्यास करेगी, जो ताइवान द्वीप को सभी दिशाओं से घेरते हैं। वहीं मिलिट्री अभ्यास के नाम पर चीन लगातार ताइवान को चेतावनी दे रहा है, और मिसाइलें दाग कर डराने का काम कर रहा है।

https://youtu.be/oiHctvMwt_I

Related Articles

Back to top button