Chattisgarh Crime: शातिर पति ने रचा खूनी खेल, पत्नी के किए 5 टुकड़े

देश भर में जुर्म का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐस में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक युवक ने अपनी ही पत्नी के 5 टुकड़े कर डाले। टुकड़े करने के बाद अपनी करतूत को छिपाने के लिए लाश को पानी की टंकी में छुपा दिया।

पति ने किया पत्नी के टुकड़े
बिलासपुर (Bilaspur) में 6 जनवरी को अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर बॉडी के 5 टुकड़े किए। फिर बॉडी को अपने घर की छत पर रखे पानी की टंकी में छुपा दिया। आरोपी ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से बॉडी को छिपाने की कोशिश की। बॉडी से बदबू ना आए इसके लिए आरोपी ने बॉडी पर प्लास्टिक लपेट दिया और टेप से कवर कर दिया। आरोपी के घर नकली नोट की छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने बदबू आने के बाद मामले का खुलासा किया। करीब 2 महीने बाद नकली लोट के मामले में आरोपी के घर जब पुलिस छापा करने पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ।
आरोपी के घर छापा मारने पहुंची थी पुलिस
आरोपी पवन सिंह ठाकुर पर लगे नकली नोट छापने के आरोप लगे थे। जिसके बाद सकरी थाना पुलिस (Sakri Police Station) उसलापुर में उसके मकान पर छापा मारने गई। मकान में छानबीन के दौरान पुलिस को बदबू आई। जिसके चलते पुलिस घर के छत पर रखी पानी टंकी देखने पहुंची। लेकिन छत पर फैले खूनी नजारे को देखते ही पुलिस टीम हक्का-बक्का रह गई। मामले की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस बॉडी के पार्ट्स और पानी टंकी को बरामद कर ले गई।
नकली नोट ने खोला कत्ल का राज
बिलासपुर एसपी (Bilaspur SP) संतोष कुमार सिंह के मुताबिक अवैध संबंध के कारण आरोपी ने पत्नी की हत्या की है। पुलिस नकली नोट छापने के मामले में आरोपी के घर छानबीन पहुंची थी। आरोपी के घर से पुलिस ने प्रिंटर, मशीन और नकली नोट बरामद किए हैं। वहीं बदबू आने पर पुलिस ने छापेमारी की तो टंकी से एक बॉडी बरामद हुई। बॉडी को आरोपी ने टाइल्स काटने वाले कटर से 5 टुकड़ों में काटा था। इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर दी गई है। और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi: CM अरविंद केजरीवाल ने किया Ashram-DND Flyover का उद्घाटन