Chhattisgarh : आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुख

Chhattisgarh : राजनंदगांव के जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 6 बच्चे शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दुख जताया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए हैं और तत्काल राहत राशि मुहैया कराई जा रही है। इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।Chhattisgarh
सीएम ने कहा कि सब कुछ हमारे संज्ञान में है और सरकार इस पर तत्काल कार्रवाई कर रही है। 8 मृतकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। जनांदगांव जिले के जोरातराई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
8 लोगों की मौत
जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। सभी बच्चे 11 वीं में पढ़ते थे। एग्जाम हुआ ही था। स्कूल से लौट रहे थे। जब बच्चे स्कूल से घर आ रहे थे। इस दौरान भारी बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बच्चों ने पेड़ की शरण ली। बिजली पेड़ पर गिर गई। 6 बच्चे चपेट में आ गए। इसमें 5 बच्चों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Hezbollah Attack : हिजबुल्लाह ने पेजर अटैक का लिया बदला, इजरायल पर किए ताबड़तोड़ हमले
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप