Chhath Puja 2024: जानें छठ पूजा का महत्व-शुभ मुहूर्त और नहाय खाय के नियम

Chhath Puja 2024

Chhath Puja 2024

Share

Chhath Puja 2024: इस साल छठ पूजा चार दिनों तक मनाया जाएगा। छठ पूजा आस्था का महापर्व है, जिसकी शुरुआत मंगलवार, 5 नवंबर से होगी। इस दिन नहाय खाय का पर्व मनाया जाएगा, जबकि पूजा का समापन शुक्रवार, 8 नवंबर को अर्घ्य देकर किया जाएगा।

नहाय खाय का शुभ मुहूर्त

नहाय खाय के दिन सूर्योदय सुबह 6:39 बजे और सूर्यास्त शाम 5:41 बजे होगा। इस दिन श्रद्धालु गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करते हैं। फिर घर में कद्दू और चने की दाल से भोजन बनाया जाता है। नहाय खाय का यह भोजन साधक में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और उन्हें छठ पूजा के लिए तैयार करता है।

नहाय खाय के नियम

इस दिन साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। भोजन बनाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है:

1. स्नान करके भोजन बनाएं।

2. हाथों की स्वच्छता पर ध्यान दें।

3. जूठी चीजों या बर्तनों का इस्तेमाल न करें।

4. परिवार के अन्य सदस्यों को भी सात्विक भोजन करना चाहिए।

हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा साल की कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा की शुरुआत होती है, जो सप्तमी तिथि पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होती है। इस साल छठ पूजा 5 से 7 नवंबर तक मनाई जाएगी।

छठी मईया की पूजा

मुख्य छठ पूजा का दिन 7 नवंबर है, जब शाम का अर्घ्य 5:29 बजे और सुबह का अर्घ्य 8 नवंबर को 6:37 बजे दिया जाएगा। छठ पूजा का उद्देश्य सूर्य देव को धन्यवाद देना और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है। इस अवसर पर भक्त छठी मईया की भी पूजा करते हैं, जो सूर्य देव की बहन मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें : Jammu – Kashmir : अब्दुल रहीम राथर चुने गए जम्मू – कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष, जानें कौन हैं ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप