Chhattisgarhराजनीति

Chattishgarh : सूरजपुर दौरे पर पहुंचीं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग

Chattishgarh : सूरजपुर में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी व सचिव जरिता लैतफलांग दौरे पर पहुंचीं।  जहां प्रदेश के सभी जिलेवार दौरे कर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।  ऐसे में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात करते हुए भाजपा को भ्रष्टाचारी सरकार बताते हुए जमकर निशाना साधते नजर आईं।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

आगामी दिनों में जल्द ही नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इसी के तहत एआईसीसी की ओर से नव नियुक्त छत्तीसगढ़ सह प्रभारी व सचिव जरिता लैतफलांग सूरजपुर पहुंच कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते नजर आईं। जहां प्रदेश में भाजपा के 9 माह के शासन को भ्रष्टाचारी पार्टी की सरकार बताते हुए कहा कि 3 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ 9 माह में दुष्कर्म होने का आरोप लगाया। वही भाजपा सरकार में महिलाओं को असुरक्षित बताते नजर आईं। साथ ही मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला कहा कि घटनाओं को बताऊ तो समय कम पड़ जाएगा।

बहरहाल आगामी नगरीय निकाय चुनाव और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठनात्मक मजबूती की तैयारी में जुट गई है। लिहाजा, फिर एक बार राजनैतिक बयान बाजी राजनीतिक गलियारों में क्या रंग लाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : जानें अपना आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button