चन्नी ने प्रियंका के सामने कहा, यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को ‘भइया’, केजरीवाल ने बताया शर्मनाक

चरणजीत सिंह चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी

Share

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को भइया कहकर संबोधित किया।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जब चन्नी ऐसा कह रहे हैं तो प्रियंका गांधी ताली बजाती देखी जा सकती हैं।

चन्नी इस वीडियो में ये कहते देखे जा सकते हैं, प्रियंका गांधी भी पंजाबन हैं और पंजाब की बहू हैं, सारे पंजाबी एक हो जाओ, हम यूपी, बिहार और दिल्ली के भइया जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें घुसने नहीं देंगे। इस वीडियो को महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने ट्वीट किया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर इस बात पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी भी यूपी की है। केजरीवाल ने कहा, ये बहुत शर्मनाक है। हम किसी भी व्यक्ति या किसी ख़ास समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी की है और इस आधार पर वे भी भइया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें