पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Chandigarh :

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

Share

Chandigarh : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कैथोलिक समुदाय के आध्यात्मिक गुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। पोप फ्रांसिस को याद करते हुए संधवां ने उन्हें शांति, प्रेम और सहानुभूति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पोप का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और ईश्वर को समर्पित रहा। उन्होंने दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

पोप फ्रांसिस का जीवन सादगी, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक था- संधवां

संधवां ने कहा कि पोप फ्रांसिस का जीवन सादगी, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक था। वे न केवल कैथोलिक समुदाय के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत थे। उन्होंने हमेशा इंसानियत, दया और न्याय की बात की और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए काम किया।

स्पीकर संधवां ने यह भी कहा कि पोप फ्रांसिस ने विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और निर्धनों के अधिकारों के लिए जो आवाज उठाई, वह आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी। उनके द्वारा दिए गए उपदेश और जीवन मूल्य आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं, जब विश्व विविध सामाजिक और नैतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

विधानसभा स्पीकर ने लोगों से की अपील

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और शिक्षाओं को आत्मसात करने की अपील भी की।

बता दें कि कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का बीते दिन 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। इटैलियन मीडिया के मुताबिक पोप की मृत्यु ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुई। स्ट्रोक से उनके दिमाग में रक्तस्राव हो गया था।

यह भी पढ़ें : Vivo ने लॉन्च किया सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, 7300mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, जानें कीमत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप