बड़ी ख़बरविदेश

सीजफायर के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, ‘तुरंत छोड़ दें ईरान’

Middle East Conflict : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई सुरक्षा सलाह जारी की है। भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित मार्ग से ईरान छोड़ें और केवल सुझाए गए रास्तों का ही उपयोग करें। इसके अलावा, किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने से पहले दूतावास की अनुमति और समन्वय लेना अनिवार्य है, ताकि हर कदम पर नागरिक सुरक्षित रह सकें।

अमेरिका कर सकता है सैन्य कार्रवाई

दूतावास ने आपातकालीन मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी उपलब्ध कराए हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके। इससे पहले नागरिकों को 48 घंटे तक वहीं सुरक्षित रहने की सलाह दी गई थी। यह कदम तब उठाया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला, तो अमेरिका गंभीर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के समय ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक थे, जिनमें छात्र, कामगार और पेशेवर शामिल थे। अब तक इनमें से करीब 1,800 लोग सुरक्षित भारत लौट चुके हैं और बाकी नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में दो हफ्ते के लिए सीजफायर लागू किया गया है, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं मानी जा रही। भारत सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में हेल्थ सेक्टर को बूस्ट, 300 बेड अस्पताल, 8 OT और AI-आधारित सुविधाएं तैयार करेगा मान सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button