Other Statesमनोरंजनराष्ट्रीय

पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज, नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ मानहानिकारक वीडियो बनाने का लगा आरोप

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे शहर में साइबर पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ एक मानहानिकारक वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में यह मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में बुधवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी।

वहीं, इस मामले में अधिकारी ने जानकारी दी है कि कांग्रेस की एक स्थानीय नेता की शिकायत के बाद अपराध शाखा ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 500 और 505 (2) के तहत पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

साइबर पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ एक मानहानिकारक वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के गंभीर आरोप लगाए है।

शिकायत के मुताबिक एक्ट्रेस ने एक अज्ञात शख्स के साथ कथित तौर पर महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और गांधी परिवार के और सदस्यों के बारे में एक मानहानिकारक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इस मामले को लेकर अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता और पार्टी की पुणे इकाई की पदाधिकारी संगीता तिवारी ने वीडियो का संज्ञान लिया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत की है। इसके साथ ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button