CA Exam Pattern 2026 : देशभर में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने घोषणा की है कि 2026 सत्र से सीए फाइनल परीक्षा अब साल में तीन बार नहीं, बल्कि सिर्फ दो बार आयोजित की जाएगी। इसका मतलब है कि छात्रों के पास परीक्षा देने के मौके पहले की तुलना में कम हो जाएंगे।
फीडबैक के आधार पर किया गया बदलाव
पहले सीए फाइनल परीक्षा जनवरी, मई और सितंबर में होती थी। नए निर्णय के अनुसार अब यह परीक्षा केवल मई और नवंबर में ही आयोजित होगी। ICAI ने बताया कि यह बदलाव छात्रों और अन्य हितधारकों से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है।
यह परिवर्तन केवल फाइनल परीक्षा पर लागू होगा, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही, सिलेबस, पासिंग मार्क्स, आर्टिकलशिप या कोर्स स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
परीक्षा की तारीखों में भी किया गया संशोधन
इसी बीच, ICAI ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों में भी संशोधन किया है। 3 मई 2026 को होने वाली परीक्षा अब 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित होगी। ग्रुप 1 की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को होंगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई को आयोजित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Uttarakhand News : उत्तरकाशी में महिला टीचर की संदिग्ध मौत, कमरे में पड़ा मिला शव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









