श्रीकांत त्यागी  के अकड़ पर चला बुलडोजर, गिरफ्तारी का महा कवरेज

srikant tyagi
Share

नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पत्नी मनु त्यागी को हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत ने पत्नी को फोन किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो कॉल डिटेल और मिली लोकेशन से त्यागी पकड़ आया है। 

दरअसल, नोएडा की एक रिहायशी कॉलोनी में कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का कालोनी की एक महिला के साथ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।

हांलाकि, पुलिस के मुताबिक त्यागी ने पूछताछ में स्विकार किया कि उसने आक्रोश में ऐसा किया. महिला के प्रति उसका व्यवहार ठीक नहीं था. 

पत्नी से बातचीत के दौरान लोकेशन का पता चला

श्रीकांत त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार घूम रहा था। खबर है कि त्यागी अपनी पत्नी से लगातार बात करने की कोशिश कर रहा था, इसी से पुलिस को टिप मिला। इसके बाद आखिरकार उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी जानकारी सामने आई है कि श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

बता दें की कई जिलों के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया था। गांवों के चौकीदारों को बाहरी व्यक्ति के गांव में रूकने पर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतर आए थे। सोमवार को नोएडा ऑथोरिटी ने श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर तक चलवा दिया। वहीं, पुलिस ने भी श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपये का इनामी घोषित कर दिया है।

अन्य खबरें