
BJP Leaders on CAA: CAA पर पक्ष-विपक्ष की ओर से बयानबाजी जारी है। कोई इसे देश के लिए हितकर बता रहा है तो कोई अहितकर। कहीं इसे चुनावी स्टंट भी कहा जा रहा है। इसी क्रम में अब भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बयान भी सामने आया है। रविशंकर प्रसाद ने इस कानून का बचाव करते हुए कहा कि रक्षा करना हमारी संस्कृति और कर्तव्य है तो वहीं सम्राट चौधरी ने दो टूक कहा कि यह कानून आगे भी जारी रहेगा।
‘रोहिंग्याओं को आश्रय देना ममता बनर्जी की वोट बैंक की राजनीति’
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, CAA पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर सताए गए लोगों को नागरिकता देने के बारे में है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये तीनों देश इस्लामिक गणराज्य हैं…जो लोग अपना देश छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए यहां भारत में आए हैं, उनकी रक्षा करना हमारी संस्कृति और कर्तव्य है। ममता बनर्जी जैसे लोग रोहिंग्याओं को आश्रय देते हैं और उनके लिए शरणार्थी का दर्जा चाहते हैं…यह ठीक नहीं है, यह वोट बैंक की राजनीति है.
‘इसे कोई रोक नहीं सकता’
वहीं पटना में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, इसमें किसी को डरने की क्या जरूरत है? जब भारत का बंटवारा हुआ तब जो वहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहे वे भारत आए हैं। ये हमारे परिवार के लोग हैं उन्हें हम कैसे छोड़ सकते हैं। CAA आगे भी जारी रहेगा इसे कोई रोक नहीं सकता।
यह भी पढ़ें: CM NITISH: सीट बंटवारा, मंत्रिमंडल विस्तार… ‘सब जल्दी हो जाएगा.. सबके बारे में ख़बर तुरंत मिलेगा’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।