BJP महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण का रुद्रपुर दौरा, पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Share

ऊधम सिंह नगर :  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने बुधवार को रुद्रपुर पहुंची। जहां उन्होंने महिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों की सराहना की है। दरअसल, महिला मोर्चा की कमान संभालने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री व यमकेश्वर विधानसभा से विधायक रितु खंडूरी भूषण प्रदेश भर में महिला मोर्चा को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में वे आज शाम को ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय पहुंचीं थीं। रुद्रपुर में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शंखनाद के साथ अपनी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

जिला कार्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने लॉकडाउन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर छिड़काव, मरीजों को मास्क वितरण व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया पर आभार जताया।

रितु खंडूरी ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक के मुद्दे पर भी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार नजूल पर मालिकाना हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा नजूल के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने पर विधायक की जमकर तारीफ की। रिपोर्ट- ललित शर्मा