Delhi NCRराज्य

दिल्ली के जनकपुरी में बाइक सवार की मौत, जल बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Delhi Accident : दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बाइक सवार की मौत के बाद पुलिस ने ठेकेदार और जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 105 के तहत केस दर्ज किया है. शिकायत में बताया गया कि लेडी कॉलर ने सूचना दी कि बाइक वाला 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया है. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति बाइक नम्बर DL9 SC J 9478 पर सवार था. यह गड्ढा सड़क के बीचोबीच लगभग 20 फिट लम्बा, 13 फिट चौड़ा और 14 फीट गहरा था.

पुलिस ने बताया कि आस-पास देखने पर पता चला था की ये गड्डा दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदा गया है, जो इंजर्ड अननोन को फिर फायर ब्रिगेड की सहायता से बाहर निकालकर PCR की गाड़ी से DDU अस्पताल भेजा गया. वहीं, मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला.

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि मेन रोड पर बनाये गए गड्ढे को ढका नहीं गया था. खुदाई के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. चेतावनी चिन्ह या रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाई गई थी. वहां पर रोशनी का भी उचित प्रबंध नहीं था. इसके कारण ये घटना हुई.

जिम्मेदारों के खिलाफ मामला दर्ज

दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि दिल्ली जल बोर्ड और उसके ठेकेदार को मालूम था की उनके द्वारा बिना सुरक्षा इंतजाम के सड़क पर सरेआम गड्डा खोदकर छोड़ देंने से कोई भी व्यक्ति गिरकर मर सकता है लेकिन फिर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किये और न ही कोई सिक्युरिटी गार्ड लगाया गया. काफी कोशिश के बाद भी अब तक घटना से सम्बंधित कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें – फिर बढ़ाई गई SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button