Biharबड़ी ख़बर

Bihar : ‘घर का भेदी लंका ढाए…’, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Bihar : राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी दौरान उन्होंने धर्म से लेकर आरक्षण तक के मुद्दे को उठाया। अब विपक्ष हमला बोल रहा है। इसी कड़ी में जीतन राम मांझी ने कहा कि वो विपक्ष के नेता हैं उन्हें सदन में बोलना चाहिए। ‘घर का भेदी लंका ढाए’ वाली बात होती है घर का भेद बाहर कभी नहीं कहना चाहिए।

जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने क्या कहा मुझे नहीं पता है लेकिन मैं इतना जरूर कहता हूं कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं वो विदेशों में जाकर भारत के बारे में बहुत तरह की बात बोलते हैं जो नहीं बोलना चाहिए। वो विपक्ष के नेता हैं उन्हें सदन में बोलना चाहिए। ‘घर का भेदी लंका ढाए’ वाली बात होती है घर का भेद बाहर कभी नहीं कहना चाहिए। कोई भी देशभक्त ऐसा नहीं करेगा। राहुल गांधी के बारे में मैं कह सकता हूं कि ये देशद्रोही का काम कर रहे हैं।

ये है मुद्दा

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर थे। वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऐसे ही एक कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने धर्म से लेकर आरक्षण तक के मुद्दे को उठाया। जब वह संबोधित कर रहे थे तो एक सिख समुदाय के लड़के को खड़ा किया और उन्होंने भारत का संदर्भ देते हुए कहा कि क्या एक सिख पगड़ी बांध सकता है। इसी पर ही विपक्ष निशाना साध रहा है।

पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंग के सात लोगों को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button