Bihar Board Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी सोमवार को 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी
इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स- तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। करीब 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थीं। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह और इंतजार है। पिछले साल 2025 में 86% से अधिक छात्र पास हुए थे और तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था।
छात्र अपना रिजल्ट कई आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं, जैसे-
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
digilocker.gov.in
onlinebseb.in
secondary.biharboardonline.com
अक्सर रिजल्ट के समय वेबसाइट्स पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट स्लो या क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए मोबाइल से मैसेज टाइप करें-
BIHAR12 <स्पेस> रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा।
बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट जारी करता आ रहा है और इस साल भी यह रिकॉर्ड बनाए रखने की तैयारी है।
रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड टॉपर्स की विशेष जांच करता है। इसके लिए छात्रों को बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है, जहां उनसे विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, उनकी कॉपी से लिखावट मिलाई जाती है और नंबरों की दोबारा जांच की जाती है।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद खुला राज, SDM दामाद पर नपुंसकता छुपाने और बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









