Uncategorized

Bihar: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया दुख

Bihar: पूर्व लोकसभा स्पीकर और अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री मनोहर जोशी 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बीते काफी समय से वे अस्पताल में भर्ती थे। दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को उनका निधन हो गया। मनोहर जोशी, शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के करीबी थे और शिवसेना के गठन में उनकी अहम भूमिका थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

Bihar के सीएम का शोक संदेश

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० मनोहर जोशी एक प्रख्यात राजनेता थे। स्व० मनोहर जोशी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में एवं केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला था। देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल महाराष्ट्र प्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें:-Delhi News: BJP पर आप मंत्री आतिशी का बड़ा आरोप, बोलीं… ‘भाजपा ने दी CM केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की धमकी’

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button