Biharक्राइमबड़ी ख़बरराजनीति

Bihar: पत्रकार विमल कुमार यादव हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, क्या जेल के अंदर रची गई साजिश?

रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव मर्डर केस में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह अंजाम दिए गए हत्याकांड में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने भी की है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भरगामा थाना क्षेत्र के भरना गांव के रहने वाले विपिन यादव पिता -छेदी यादव, रानीगंज के बेलसरा के रहने वाले भवेश यादव पिता- लस्सी यादव, आशीष यादव पिता- देवानंद यादव, रानीगंज के कोशिकापुर के रहने वाले उमेश यादव पिता- स्व.तेजनारायण यादव हैं। इस बात की जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने दी। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

नामजद बनाए गए आरोपियों में दो पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। जिसमें रानीगंज के बेलसरा के ही रुपेश यादव, पिता -उगेन यादव है, जो वर्तमान समय में सुपौल जेल में बंद है। जेल में बंद नामजद आरोपितों में रानीगंज के कोशिकापुर के ही क्रांति यादव पिता उमेश यादव है और वर्तमान समय में यह अररिया जेल में बंद है। इनमें से दो लोगों पर विमल कुमार यादव के भाई गब्बू यादव की हत्या का आरोप है।

इससे पहले रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। ये FIR उनके पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाने में दर्ज की गई। इस केस में कांड संख्या -338/2023, दिनांक 18 अगस्त 2023, भादवि की धारा 302/120(बी), 34 भादवि और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।प्राथमिकी में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आठ नामजद आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग टीम बनाई थी। इन चार आरोपितों को अलग-अलग बनाई गई इन्हीं टीमों ने गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:

Related Articles

Back to top button