Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा में बसपा-कांग्रेस से छीना गया बड़ा कार्यालय, मिलेगा अब छोटा केबिन

उत्तर प्रदेश यूपी विधानसभा ने कांग्रेस और बसपा को कार्यालय की जगह केबिन देने का फैसला किया है। विधानसभा में बसपा का एक और कांग्रेस का दो सदस्य हैं। कांग्रेस और बसपा को लंबे समय से विधानसभा में बड़ा कक्ष मिलता था।

अब बसपा और कांग्रेस कार्यालयों को एक करके सपा कार्यालय बड़ा हुआ है। दोनों दलों को सुभासपा कार्यालय में लोकदल केबिन दिया गया है। कांग्रेस और बसपा ने कार्यालय छीनने पर आक्रोश व्यक्त किया है। दोनों दलों के लिए नए कार्यालय बनाए जाएंगे, विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने कहा।

बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी को कार्यालय देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की जाएगी। फिलहाल, पार्टी को एक छोटा सा केबिन उपलब्ध कराया गया है। अध्यक्ष ने पहले ही कार्यालय देने का वादा किया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के दो सदस्य है जबकि बसपा का एक सिर्फ एक ही सदस्य है। प्रदेश की 402 सदस्यीय विधानसभा में आराधना मिश्रा मोना व वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस के सदस्य हैं। जबकि उमा शंकर सिंह बसपा के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें: Hamirpur: सिरफिरे युवक ने घरेलू विवाद में पत्नी और ससुर की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ाया

Related Articles

Back to top button