World Health Day 2022: विश्व स्वास्थ्य दिवस आज, जानें क्यों मनाते हैं वर्ल्ड हेल्थ डे?

World Health Day 2022: आज 7 अप्रैल का दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2022) के रुप में मनाया जाता है। इसको वर्ल्ड हेल्थ डे भी कहा जाता है। आज के दिन का मकसद एक ही होता है वो है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना। साथ ही विश्व में फैल रही समस्याओं पर विचार विमर्श करना भी आज के दिन में शामिल होता है। बता दें कि स्वास्थ्य मुद्दों को उठाने के लिए डब्ल्यूएचओ (World Health Organization) के नेतृत्व में हर साल स्वास्थ्य से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस आज
आज भी कई लोगों को पता ही नहीं है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2022) की स्थापना कब की गई या इसके पीछे इतिहास क्या है। इस लेख में आपको बताते है कि आखिर World Health Day आखिर क्यों मनाया जाता है। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानव को स्वास्थ्य सम्बन्धी समझ विकसित कराने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी।
साल 2022 की थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2022) की थीम हर साल अलग रखी जाती है। बात करें इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम की तो इस साल हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (Our planet, our health) है। यानि इसका मतलब है कि हमें स्वस्थ रहने के लिए इस धरती को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। WHO के मुताबिक फैलता प्रदूषण, महामारी, कैंसर, अस्थमा और दिल की बीमारी जैसी गंभीर बीमारियों के बीच विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डब्ल्यूएचओ लोगों को और इस ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी कार्यों पर तुरंत वैश्विक ध्यान केंद्रित करेगा और समाज का ध्यान अच्छे स्वास्थ्य पर खींचने के लिए एक आंदोलन को बढ़ावा भी देगा।
जानें क्या है वर्ल्ड हेल्थ डे का इतिहास
वर्ल्ड हेल्थ डे की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी इसलिए 7 अप्रैल के दिन हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन आप अपने हेल्थ के बारें में ज्यादा चिंतन कर पाते है।
PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर देशवासियों को अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए अनथक परिश्रम कर रही है।