Advertisement

Pm Modi Kerala Road Show: दक्षिण राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी, केरल के त्रिशूर में महिलाओं को किया संबोधित

Pm Modi Kerala Road Show: PM Modi on tour of southern states, addressed women in Thrissur, Kerala

Pm Modi Kerala Road Show: PM Modi on tour of southern states, addressed women in Thrissur, Kerala

Share
Advertisement

Pm Modi Kerala Road Show: भाजपा ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) में जीत के लिए अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने के बाद भाजपा ‘मिशन साउथ’ पर जुट गई है। पीएम मोदी मंगलवार (2 जनवरी) से दक्षिणी राज्यों के दौरे पर है। आज पीएम मोदी ने केरल में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। त्रिशूर में महिला सम्मेलन को भी संबोधित किया।

Advertisement

Pm Modi Kerala Road Show:

त्रिशूर में पीएम का रोड शो, चुनावी अभियान का आगाज?


प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के त्रिशूर में रोड शो किया। भारी संख्या में रोड शो के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। जनता ने पीएम मोदी को पूरा समर्थन दिया। माना जा रहा है कि इस रोड शो के माध्यम से पीएम मोदी ने दक्षिण में चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है।

पीएम ने महिला सम्मेलन को किया संबोधित


पीएम मोदी का केरल दौरा महिला मुक्य रूप से महिलाओं के लिए था। पीएम ने महिला सम्मेल को भी संबोधित किया। पीएम बोले, ‘बीजेपी सरकार के लिए चार जातियां सबसे ऊपर हैं, किसान, गरीब, युवा, महिला। इनका विकास होगा, तभी देश का विकास होगा।’ पीएम ने देश की नारी शक्ति को विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी बताया।

ये भी पढ़ें: UP: स्कूली बच्चों के वाहन चलाने पर सख्ती, कटेगा चालान, चलेगा अभियान

कांग्रेस-लेफ्ट पर जमकर बरसे पीएम मोदी


संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर निशाना साधा। पीएम बोले, ‘देश में कांग्रेस और लेफ्ट की सरकार थी, तो मुस्लिम बहनें तीन तलाक से परेशान थी। मोदी सरकार ने उसे खत्म करने की गारंटी दी थी और उसे खत्म करके भी दिखाया’ पीएम ने कांग्रेस और लेफ्ट पर सत्ता और विपक्ष का ढोंग रचने का भी आरोप लगाया। पीएम बोले, ‘ ये सिर्फ नाम के लिए दो पार्टियां हैं। केरल में करप्शन हो, क्राइम हो या परिवारवाद, ये दोनों सब कुछ मिलकर करते हैं। ‘

विपक्षी गठबंधन ने मंदिरों को लूट का जरिया बनाया


पीएम मोदी ने विपक्ष पर जनता की आस्था पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। पीएम ने कहा, ‘ इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का जरिया बना दिया है। त्रिशूर पूरम के साथ जैसी राजनीति की जा रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सबरीमाला में भी जिस तरह की अव्यवस्था सामने आई है, उससे श्रद्धालुओं को असुविधा हुई है। ये यहां की राज्य सरकार की अक्षमता का प्रमाण है।’

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *