Advertisement

चांद से बस 163 किमी दूर है भारत का गौरव चंद्रयान 3, 23 अगस्त को निर्धारित है लैंडिंग

Share
Advertisement

अगला हफ्ता भारतीय साइंस जगत के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, भारत का अहम अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 चांद की जमीन पर उतरने वाला है। बताया जा रहा है चंद्रयान 21-23 अगस्त के बीच चांद की जमीन पर लैंड करेगा और इतिहास के पन्नों में अपना स्वर्णिम नाम शामिल करेगा।

Advertisement

आज चंद्रयान-3 ने अपने मिशन का एक महत्वपूर्ण चरण  सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिससे भारत ने अपने वैज्ञानिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है और आगे के मून मिशन के लिए रास्ता प्रशस्त किया है।

चंद्रयान-3 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और अब यह चंद्रमा की सतह से सिर्फ 163 किलोमीटर दूर है। भारत का अंतरिक्ष यान 5 अगस्त को कक्षा में प्रवेश करने के बाद से ही धीरे-धीरे कक्षा में प्रवेश करने की प्रक्रिया को एक के बाद एक सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। अंतरिक्ष यान पांचवीं और अंतिम कक्षा कटौती प्रक्रिया से गुजरा है जो मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

साथ ही अंतिम कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया जो 16 अगस्त को सुबह 8:30 बजे शुरू हुई, बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से की गई।

अब 17 अगस्त को यह चांद के आखरी ऑर्बिट में दाखिल होगा और अपनी वहां की प्रक्रिया पूरी कर 23 अगस्त को अपनी निर्धारित चंद्रमा लैंडिंग करेगा।

ये भी पढ़ें : व्हाट्सएप ने लॉन्च किया एक नया फीचर, अब एआई बनाएगा यूजर्स के लिए पर्सनलाइज स्टिकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *