
नोएडा: श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की लोकेशन नोएडा पुलिस (Noida police) को मिल गई है। जिसकी तलाश में चार टीमें लगी हुई हैं। बता दें कि श्रीकांत ने Omaxe Society के पार्क पर अवैध कब्जा कर पेड़ लगा रहा था। विरोध करने पर महिला को अपशब्द कहे थे। श्रीकांत त्यागी की लोकेशन आखिरकार पुलिस को मिल गई है। हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच में नोएडा का मोस्ट वांटेड छिपा है। कहा जा रहा है कि हरिद्वार के 1 सीसीटीवी कैमरे में भी त्यागी की गतिविधियां कैद की गई है। नोएडा और देहरादून पुलिस उसकी आखिरी लोकेशन पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नोएडा का मोस्ट वांटेड गिरफ्त में होगा।
हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच में छिपा है श्रीकांत त्यागी
बीते दिन भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी, उसी मामले ने फिर एक बार तूल पकड़ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा की ओमैक्स सिटी में रविवार को एक बार फिर से हंगामा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला से अभद्रता का आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी में गुंडे भेजकर वहां लोगों को अपनी पावर दिखाने की कोशिश की है। मामले ने इतनी तेजी पकड़ ली कि मौके पर भाजपा सांसद महेश शर्मा को भी पहुंचना पड़ा। इस दौरान उनकी वहां पुलिस से झड़प भी हो गई।
क्या था पूरा मामला
दरअसल भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी, इतना ही नहीं उस महिला के साथ-साथ उसके पति को भी गालियां दी थीं। खास बात तो ये भी है कि वैसे यही त्यागी कभी महिलाओं के सम्मान में पोस्टर लगाने से लेकर कई बार महिला सुरक्षा की बात भी करते नजर आए हैं। आपको बता दें कि जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ,तब से इन पर पुलिस की गाज गिरना भी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इन पर दो FIR समेत कई मुकदमें भी दर्ज हो चुके हैं।
Read Also:- भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने Omaxe City में भेजे गुंडे, पहुंचे सांसद, पुलिस को लगाई फटकार