Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय लोकसभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात, कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली में मुलाकात करेंगे। वह लोकसभा अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ की सड़क विकास परियोजनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही होटल अशोका चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नक्सलरोधी अभियान की सफलता के बारे में बताएंगे।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12 बजे संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच सहयोग बढ़ाना है। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री साय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मिलेंगे। इस मुलाक़ात में छत्तीसगढ़ की सड़क विकास परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री गडकरी के बीच राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आगामी परियोजनाओं को गति देना है। उसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे होटल अशोका चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पर अपने विचार रखेंगे। इस कार्यक्रम में विकास, सुशासन, नक्सलरोधी अभियान की सफलता, नक्सलियों द्वारा पीड़ित लोगों की व्यथा, संस्कृति, पर्यटन आदि से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री अपनी बातें रखेंगे।
रिपोर्ट : निशा द्विवेदी, संवाददाता
ये भी पढ़ें : Bihar: पुलिस का खुलासा, ब्याज पर पैसे के लेनदेन विवाद में हुई जीतन सहनी की हत्या
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप