Advertisement

Bhagwant Mann Wedding: शादी के बंधन में बंधें पंजाब CM भगवंत मान, सामने आई पहली तस्वीर

Bhagwant Mann Wedding
Share
Advertisement

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ उन्होनें सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लिए। आपको बता दें कि  32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। इस मौके पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

Advertisement

दूल्हा बने पंजाब CM भगवंत मान

AAP नेता अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा और अन्य आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann Wedding) के विवाह समारोह में शामिल हुए। शादी की रस्में चंडीगढ़ में उनके घर पर हुई। इस मौके पर सांसद राघव चड्ढा ने दूल्हा बने सीएम भगवंत मान के साथ फोटो शेयर की है। चड्ढा ने लिखा कि साडे वीरे दा ब्याह… सानू गोडे गोडे चा

सामने आई शादी की पहली तस्वीर

बताया जा रहा है कि भगवंत मान (Bhagwant Mann Wedding) की मां चाहती हैं कि वे अपना घर बसाएं। इसलिए उनकी मां और बहन ने खुद मान के लिए लड़की चुनी है। भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही प्राइवट समारोह में शादी की है। इसमें सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल हुए।

हरियाणा के पिहोवा की हैं पंजाब CM की दुल्हन

सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। दोनों परिवारों में पहले से नजदीकियां हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर के पूर्व सरपंच हैं। इस समय उनका परिवार मोहाली में रहता है जबकि गुरप्रीत कौर राजपुरा में रहती हैं। अपने परिवार में गुरप्रीत कौर की दो बहनें अमेरिका और आस्ट्रेलिया में बसी हैं। गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंदर जीत सिंह नत ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *