
आने वाले चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान कर दिया है। जेपी नड्डा की नई टीम में कुछ 38 नेताओं को जगह मिली है, जिसमें कई मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदला व करते हुए नई सूची में 13 उपाध्यक्षों और नौ महासचिवों की नियुक्ति की है। इसमें सभी राज्यों के खास और बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसमें मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, ओम प्रकाश धुर्वे और सौदान सिंह को इस टीम शामिल किया गया है। खास बात ये है कि संगठन ने एक बार फिर कैलाश पर भरोसा जताया है और उन्होने राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वही सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बताते चलें बीजेपी की नई नेशनल टीम सबसे अधिक यूपी से नेता है। 38 नेताओं की इस लिस्ट में यूपी से 8 नाम शामिल हैं। पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को भी महासचिव नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर समेत कई लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश से सौदान सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सूचि में जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें: मुहर्रम पर ढोल बजाने को लेकर हाईकोर्ट की नसीहत, लगातार नहीं बजेंगे ढोल