बड़ी खबर: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, जितिन प्रसाद सहित सात मंत्री आज लेंगे शपथ

Share

यूपी। राज्य में लगभग चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आज यानि रविवार की शाम को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, जिसका काफी लंबे वक्त से इंतजार था। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद समेत पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार कुल सात लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे।

पहली बार यूपी से 15 मंत्री बनाए गए हैं

बता दें कि आठ जुलाई को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, जिसमें यूपी को प्राथमिकता दी गई थी। यह मंत्रिमंडल विस्तार जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी के सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे।

वैसे भी कहा जाता है कि मोदी के कैबिनेट में यूपी का प्रतिनिधित्व काफी मजबूत है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से 15 मंत्री बनाए गए हैं।

बूथों को मजबूती देने का अभियान शुरू

बीजेपी यूपी में चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। वहीं पार्टी ने बूथों को मजबूती प्रदान करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यूपी में तीन दिन का दौरा किया और चुनावी तैयारियों पर विचार विमर्श किया।

सभी पार्टियां यूपी में अपनी-अपनी जीत के दावे करने लगी हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के चुनावों में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाने, तो वहीं सपा ने 400 विधानसभा सीटें जीतने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *