राजनीतिराष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: 30 जनवरी को खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा, श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी

दिल्ली और 9 राज्यों की यात्रा को पूरी करने के बाद,  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 3 जनवरी से शुरू होगा। 30 जनवरी को राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराने के साथ इसका समापन होगा। राज्यसभा सांसद सी वेणुगोपाल और महासचिव संचार जयराम रमेश ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो  यात्रा अब तक कन्याकुमारी के गांधी मडंपम से दिल्ली के लाल किले तक 3122 किलोमीटर कि दूरी तय कर चुकी है। यात्रा अब तक 108 दिनों में राजधानी दिल्ली समेंत 9 राज्यों में- तमिलनाडु, आध्रंप्रदेश, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश को राज्यों को दौरा कर चुकी है।

राज्यसभा ने कही बड़ी बातें

वेणुगोपाल ने आगे कहा-यात्रा 20 जनवरी को जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समाप्त होगी।  इसी कड़ी में उन्होनें ये भी कहा की भारत जोड़ो यात्रा केवल उन 12 राज्यों और 2 केंन्द्र शासित प्रदेशों तक सीमित नही है जहां से ये यात्रा गुजरती है, बल्कि कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि राहुल गांधी हजारों लोगो से मिल रहे हैं, बात कर रहे है इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा को संदेश पहुचाँ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा “यह यात्रा वास्तव में भारत के लोगों को जानने का विषय है।

Related Articles

Back to top button