
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरुवार (15 फरवरी) से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) में दो दिन बिहार में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी आज औरंगाबाद में एक बैठक करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी पहले हवाई मार्ग से गया आएंगे, फिर औरंगाबाद जाएंगे। औरंगाबाद के गांधी मैदान में 1.30 बजे राहुल गांधी एक रैली करेंगे। इंडिया गठबंधन (India Alliance) के सहयोगी दल के नेता भी इस रैली में शामिल होंगे।
Bharat Jodo Nyay Yatra: पहले कुटुंबा के रास्ते पहुंचने वाले थे औरंगाबाद
बताया गया कि राहुल गांधी का झारखंड का कार्यक्रम पहले बनाया गया था। हालाँकि, झारखंड से कुटुंबा के माध्यम से औरंगाबाद पहुंचने वाले कार्यक्रम को अज्ञात कारणों से रद्द कर दिया गया है। राहुल गांधी को बुधवार को झारखंड के गढ़वा जिले के गोदरमाना में एक सभा को संबोधित करना था. इसके बाद, वे गढ़वा से रेहला होते हुए नावा बाजार पहुंचेंगे। बिहार में सड़क मार्ग से प्रवेश किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से कार्यक्रम रद्द हो गया। गुरुवार को औरंगाबाद में मल्लिकार्जुन खरगे भी एक रैली में भाषण देंगे।
वामपंथी और तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 16 फरवरी को कैमूर पहुंचेगी। रैली और नुक्कड़ सभाएं कैमूर में होने की उम्मीद है। तेजस्वी यादव और वामपंथी दल के नेता कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के धनेछा हाई स्कूल में एक जनसभा में भाग लेंगे। ये नेता औरंगाबाद के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी जमुहार में रात बिताएंगे
राहुल गांधी आज गुरुवार (15 फरवरी) को डेहरी में सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। जमुहार में रात बिताएंगे। शुक्रवार को सुबह 9 बजे वो जीटी रोड से सासाराम पहुंचेंगे। वह खुर्माबाद में एक आम सभा करेंगे। फिर कैमूर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: व्यास जी तहखाने में पूजा जारी रहेगी या नहीं? आज होगी सुनवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप