धर्म

Bhai Dooj 2024: जानें भाई दूज की पौराणिक कथा और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें खास ध्यान

Bhai Dooj 2024: भाई दूज का पर्व इस वर्ष 3 नवंबर, 2024 को मनाया जा रहा है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है और दीपावली के 2 दिन बाद आता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

भाई दूज की पौराणिक कथा यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है। कहा जाता है कि यमराज कार्तिक माह की द्वितीया तिथि को यमुना के घर गए थे, जहां यमुना ने उनका आदर-सत्कार किया। यमराज इस सम्मान से प्रसन्न होकर यमुना को वरदान दिया कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके उनका पूजन करेगा, उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा।

तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक है। इस समय बहनें अपने भाइयों का तिलक कर सकती हैं।

खास बातों का रखें ध्यान

आज के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:

बहनों को तिलक लगाने से पहले अन्न-जल का सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि उपवास करना चाहिए। तिलक के बाद दोनों भोजन कर सकते हैं।
भाई को बहन से झूठ नहीं बोलना चाहिए और आपस में किसी प्रकार का झगड़ा नहीं करना चाहिए।
तिलक के लिए भाई का मुख उत्तर या उत्तर-पश्चिम में और बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना चाहिए।
इस दिन मांसाहार और नशीले पदार्थों से बचना चाहिए।
काले रंग के वस्त्र पहनने से भी बचें, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें : श्रीनगर : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को किया ढेर, चार जवान घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button