Bhagwant Mann Wedding: सीएम मान की शादी को कवरेज कर रहे पत्रकार हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री ने कराया मुंह मीठा

Bhagwant Mann Wedding: आज यानि गुरुवार के दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। वहीं इस पूरे शादी समारोह की कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों का मुख्यमंत्री ने मुंह मीठा करवा कर उनका सम्मान किया। सुबह से सीएम हाऊस के बाहर खड़े मीडिया कर्मियों के लिए डायरेक्टर कम्युनिकेशन नवनीत वाधवा को मिठाई बांटने के लिए भेजा गया। इस मौके पर सभी पत्रकारों ने मुंह मीठा कर सीएम को नवजीवन की बधाई दी।
दूल्हा बने पंजाब CM भगवंत मान
AAP नेता अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा और अन्य आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann Wedding) के विवाह समारोह में शामिल हुए। शादी की रस्में चंडीगढ़ में उनके घर पर हुई। इस मौके पर सांसद राघव चड्ढा ने दूल्हा बने सीएम भगवंत मान के साथ फोटो शेयर की है। चड्ढा ने लिखा कि साडे वीरे दा ब्याह… सानू गोडे गोडे चा

सामने आई शादी की पहली तस्वीर
बताया जा रहा है कि भगवंत मान (Bhagwant Mann Wedding) की मां चाहती हैं कि वे अपना घर बसाएं। इसलिए उनकी मां और बहन ने खुद मान के लिए लड़की चुनी है। भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही प्राइवट समारोह में शादी की है। इसमें सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल हुए।
हरियाणा के पिहोवा की हैं पंजाब CM की दुल्हन
सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। दोनों परिवारों में पहले से नजदीकियां हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर के पूर्व सरपंच हैं। इस समय उनका परिवार मोहाली में रहता है जबकि गुरप्रीत कौर राजपुरा में रहती हैं। अपने परिवार में गुरप्रीत कौर की दो बहनें अमेरिका और आस्ट्रेलिया में बसी हैं। गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंदर जीत सिंह नत ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।
Read Also:- Bhagwant Mann Wedding: शादी के बंधन में बंधें पंजाब CM भगवंत मान, सामने आई पहली तस्वीर