Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को दशहरे और दुर्गा पूजा की बधाई दी

Best wishes by CM Mann
Share

Best wishes by CM Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यानि शुक्रवार को  देशवासियों ख़ास तौर पर देश-विदेश में बसते पंजाबियों को दशहरे और दुर्गा पूजा के त्योहार के पवित्र मौके की बधाई दी है।

एक संदेश के द्वारा मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों त्योहार जो बुराई पर नेकी की जीत के प्रतीक हैं, हमें हमारी अमीर सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर उठ कर लोगों को भाईचारा साझा एकता और आपसी प्यार की जड़ों को और मज़बूत करने का मौका प्रदान करते हैं। यह त्योहार हमें समानता और ख़ुशहाली वाला समाज सृजित करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इन त्योहारों को सांझा तौर पर मना कर भाईचारे, एकता और अमन-शान्ति को प्रफुल्लित करने के लिए समर्पित हों।

रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें : Punjab : चुनाव ऑब्जर्वर ने की चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक, ग्राम पंचायत चुनाव के प्रबंधों का लिया जायजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *