Other Statesबड़ी ख़बरराज्य

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कई गाड़ियों की टक्कर, 7 की मौत

Bengaluru Accident : बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में शुकवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर ने शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई. एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसकी वजह से भीषण दुर्घटना हो गई. कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

ओवरस्पीडिंग से हादसा 6 कोथनूर निवासी मृत

वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुई है. हादसे में मरने वाले 6 लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवार को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं. पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें – 3 सुनवाईयों में गैरहाजिर PIO पर कड़ा एक्शन, RTI आयोग ने किया जारी PIO-cum-सेक्रेटरी के खिलाफ वारंट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button