
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखी गई। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर सुबह प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची जहां झलमला से लेकर जिला मुख्यालय तक यह कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी दी गई थी चेतावनी
बता दें कि नेशनल हाईवे 930 पर अवैध रूप से कब्जाए गए अतिक्रमणकारियों की दुकानों और घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि ऐसा नहीं है कि प्रशासन ने अचानक यह कदम उठाया है। कार्रवाई से पहले प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले भी कई बार चेतावनी दी थी कि वे अवैध कब्जे हटा लें, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण आज सुबह यह बड़ी कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर में हजरत अली की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस, बांटी गई खामेनेई की तस्वीरें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









