Uttar Pradeshक्राइम

Badaun: महिला जज ज्योत्सना राय ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं से ख़बर सामने आ रही है। जहां शनिवार यानी आज सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी सहित कई अधिकारी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल जांच जारी है और यह कहा जा रहा है कि एक सुसाइड नोट मौके से वहां मिला है। लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा गया है, इस बात की जानकारी नहीं मिली है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, शनिवार 3 फरवरी की सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय अपने न्यायालय में नहीं पहुंचीं। साथी जजों ने उनके नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं आया। कर्मचारियों उनके घर पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कर्मचारी भयभित होने लगे और उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दरवाजा धक्का मारकर खोला। घर के अंदर जाते ही जज ज्योत्सना राय का शव एक कमरे में पंखे से फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी सहित कई अधिकारी भी वहां पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलवाई गई। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया की एक सुसाइड नोट भी मिला है जो शायद घटना से संबंधित हो सकता है।

बता दें कि ज्योत्सना राय मऊ जिले की रहने वाली हैं। वह बदायूं के सिविल जज जूनियर डिवीजन में मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदांयू में उनका दूसरा पोस्टिंग था। वह अयोध्या में पहले भी तैनात थीं। 2019 में वह सिविल जज बनी थीं। कहा जा रहा है कि उनकी उम्र 29 वर्ष थी। महिला जज का शव सरकारी आवास में मिलने से हर कोई हैरान है।

ये भी पढ़ें- Nalanda: बस से कुचल कर छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में लगाई आग

रिपोर्ट-संदीप गुप्ता

Hindi Khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिंदी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button