
यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम : भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा, समाजवादी पार्टी (Azamgarh Rampur By Election Result) के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। फिर से सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा लगातार आगे चल रहे हैं।
रामपुर में सपा के (Azamgarh Rampur By Election Result) आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला है। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर है।
Read Also:- Azamgarh, Rampur By Election Result: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव की मतगणना, इन कैंडिडेट्स की प्रतिष्ठा दांव पर
रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम
राउंड आठ
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 84983 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 94989 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 990 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 326 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 522 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 454 वोट।
नोटा को 1132 वोट।
आठवें राउंड के बाद कुल 183396 मतों की गणना, सपा प्रत्याशी आसिम राजा 10006 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।