Advertisement

Azamgarh, Rampur By Election Result: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव की मतगणना, इन कैंडिडेट्स की प्रतिष्ठा दांव पर

Rampur By Election Result
Share
Advertisement

Azamgarh, Rampur By Election Result: उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना रविवार को होगी। इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की किस्मत का फैसला होगा। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना अब से सुबह 8 बजे से शुरू होगी। आजमगढ़ में अखिलेश यादव, रामपुर में आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर है।

Advertisement

रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव की मतगणना

इसकी वजह यह है कि आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई है। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है। सवाल ये है कि क्या सपा अपना गढ़ बचा पाएगी? रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला है। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर है। सुबह 11 बजे तक इन दोनों सीटों पर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

इन कैंडिडेट्स की प्रतिष्ठा दांव पर

आजमगढ़ में 49.48% प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पांच विधानसभाएं हैं-मुबारकपुर, आजमगढ़, मेंहनगर, सगड़ी और गोपालपुर। मुबाकरपुर में सबसे ज्यादा 51.70% मतदान हुआ। सगड़ी में 49.46%, गोपालपुर में 49.91% और सबसे कम मेंहनगर में 46.57% मतदान हुआ था।

रामपुर में हुआ था 41.71% मतदान

रामपुर में सबसे ज्यादा मतदान बिलासपुर विधानसभा में हुआ था। सबसे कम वोटिंग का प्रतिशत शहर विधानसभा सीट पर रहा। स्वार में 42.29%, चमरऊवा 44.24%, बिलासपुर 46.13%, सदर रामपुर 31.45% और मिलक विधानसभा में 44.44% वोटिंग हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *