Uttar Pradesh

Azamgarh News : लड़की ने लगाई घर की छत से छलांग, कहा…’सौतेली मां करती थी परेशान’

Azamgarh News : बखरा गांव से 19 वर्षीय लड़की की छत से छलांग लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. आत्महत्या का कारण सौतेली मां का अत्याचार बताया जा रहा है।

मंगलवार की सुबह आज़मगढ़, सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव में रहने वाली अरीबा ने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। अरीबा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मगर, अभी उसकी हालत खतरे से बाहर है।

अरीबा की मां का 19 साल पहले निधन हो गया था। जिसके दो लास बाद अरीबा के पिता अनास कुरैशी ने दूसरी शादी कर ली थी। अनीस की दूसरी पत्नि का 8 वर्ष का एक पुत्र अब्दुल रहमान है। अनीस की पहली शादी से अरीबा और तान बहन और एक भाई भी है।

लड़की खतरे से बाहर

अरीबा का कहना है कि उसकी सौतेली मां उस पर अत्याचार करती और रोज – रोज उसके साथ मारपीट करती थी। इन सब से परेशान अरीबा ने दो मंजिला घर की छत से कूद कर अपनी जान लेने की कोशिश की थी।

लड़की को छत से छलांग लगाता पा कर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अरीब को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार के बाद डाक्टर ने बताया कि अरीबा अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसके हाथ, पैर और कमर की हड्डी टूट गई है।

पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अरीबा की सौतेली मां पर बाल उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और इसकी जांच में लग गई है।

यह भी पढ़ें : Lucknow Kidnapping Case : महिला दरोगा का हुआ अपहरण, जनता का सुरक्षाकर्मियों से उठा भरोसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button