पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर बोले अशोक गहलोत, ‘नाकाम सरकार ध्यान भटकाने के लिए…’,

Ashok Gehlot : मनमोहन सिंह के मुद्दे पर काग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। काग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने मनमोहन सिंह का अपमान किया है, वहीं सरकार कह रही है कि स्मारक बनेगा। इसी कड़ी में अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा मुद्दा उठाने के बाद जब पूरे देश की प्रतिक्रिया उन्हें मिली।
अशोक गहलोत ने कहा कि अगर NDA सरकार खुद आगे बढ़कर डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक और दाह संस्कार का स्थान तय कर देती तो कोई विवाद पैदा ही नहीं होता। वे देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनका दाह संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है। इस सोच की प्रतिक्रिया सारे देश में हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा मुद्दा उठाने के बाद जब पूरे देश की प्रतिक्रिया उन्हें मिली तब उन्होंने कहा कि हम उनका स्मारक बनवाएंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि उनका स्मारक इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के स्मारकों के नजदीक बनवाया जाए तब भी इन्होंने विवाद पैदा किया था। नाकाम सरकार ध्यान भटकाने के लिए ऐसे ही काम करती है।
यह भी पढ़ें : West bengal : STF की बड़ी कार्रवाई, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो संदिग्ध को पकड़ा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप