राष्ट्रीय

आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, पोती ने बताया- थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से बिगड़ी तबीयत

Asha Bhosle Health Update : भारतीय संगीत जगत से एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 92 वर्षीय आशा ताई फिलहाल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया. उनकी पोती जनाई भोसले  ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. साथ ही उन्होंने लोगों से परिवार की निजता बनाए रखने की अपील भी की है.

दुआओं के बीच अपडेट का इंतजार

बता दें कि आशा भोसले भारतीय फिल्म संगीत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में गिनी जाती हैं, उन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए हैं और आर. डी. बर्मन, ओ. पी. नैय्यर, एस. डी. बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है.

उनकी आवाज में गाए गए कई गीत आज भी सदाबहार हैं और नई पीढ़ी के बीच भी उतने ही लोकप्रिय हैं. फिलहाल, उनके प्रशंसक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और परिवार की ओर से अगली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार को मिली बड़ी सफलता, पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button