Other Statesबड़ी ख़बरराज्य

गोवा में अरविंद केजरीवाल, बोले- कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर गोवा को लूटा

गोवा: AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा के पणजी में कांग्रेस और BJP पर जमकर हमला बोला। उन्होनें कहा कांग्रेस को वोट देने का मतलब है BJP को वोट देना। पिछली बार आपने कांग्रेस के 17 MLA बनाए जिसमें से 15 MLA पार्टी छोड़ कर चले गए, तो कांग्रेस को वोट देने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि ये लोग जीतने के बाद कांग्रेस में चले जाते हैं।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1492017502536142848?s=20&t=dTce4ua0oHy9p0UdBXXh9w

अरविंद केजरीवाल बोले इन पार्टियों ने मिल कर गोवा पर 24 हज़ार करोड़ रुपए का कर्जा चढ़ा दिया। अगर आप इन्हें दोबारा वोट देंगे तो 5 साल में 50 हज़ार करोड़ और उसके बाद 1 लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा देंगे। अगर AAP को वोट देंगे तो हम पूरा कर्जा खत्म कर देंगे और बजट को मुनाफे में ले आएंगे।

हमारे लिए गोवा के लोग VIP

गोवा में केजरीवाल ने कहा हमारे लिए गोवा के लोग VIP हैं। जितनी तेजी से प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड बना उतनी ही तेजी से गोवा में सड़कें, बस स्टैंड और अन्य चीजें बनेंगी और आपके सभी काम होंगे। कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर गोवा को लूटा है और गोवा के अंदर कोई भी काम नहीं किया। इन पार्टियों को अगर आप और 5 साल दे देंगे तो भी कोई काम नहीं करेंगे, सिर्फ लूटेंगे। गोवा की मौजूदा हालत के लिए ये सभी पार्टियां जिम्मेदार हैं।

Related Articles

Back to top button