Uttar Pradeshराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Arvind Kejriwal Arrest: गिरफ्तारी की BJP को थी जानकारी…कार्यकर्ताओं ने छुड़ाने की ठानी

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है पूरे देश भर में प्रदर्शन चल रहे हैं। ईडी की गिरफ्तारी होने से पहले भाजपा को पता होता है कि केजरीवाल गिरफ्तार होंगे।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के बयान आप देख सकते हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार होंगे, इन लोगों को कहां से पता चला। यह सब ईडी और भाजपा मिले हुए हैं। अगर प्रधानमंत्री का आज कोई विकल्प है तो अरविंद केजरीवाल है इसीलिए उनको रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट- अर्जुन देव वार्ष्णेय, अलीगढ, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पुरस्कार पाने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button