घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहा : पीएम मोदी

Rajasthan: पीएम मोदी राज्य के पाली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसकी घमंडियां गठबंधन ने सनातन के लिए क्या-क्या नहीं कहा? कांग्रेस और उसेक साथी सनातन को समाप्त करने का ऐलान कर रहे हैं। सनातन को समाप्त करने का मतलब है कि राज्य की संस्कृति को समाप्त करना। क्या आप ऐसा करने देंगे? क्या कांग्रेस के ये कारनामे चलने देंगे? क्या घमंडिया गठबंधन की ये करतूत मान्य करेंगे?
घमंडिया गठबंधन है दलित विरोधी
प्रधानमंत्री ने हनुमान मंदिर में दलित समाज के पुजारी का जिक्र करते हुए बिहार के सीएम पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी पावन धरती पर कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता, जो वहां के सीएम हैं, ने दलित समाज के पूर्व सीएम के लिए ऐसी अभद्र भाषा बोली, जिसे कोई सामान्य नागरिक भी आम बोल-चाल में नहीं बोलता। वैसी भाषा वह सदन में बोल रहे हैं। उन्होंने दलित समाज का अपमान किया। किंतु, कांग्रेस ने इसकी निंदा तक नहीं की।
कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती
पीएम मोदी ने महिलाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती। कभी महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने राज्य को महिलाओं के विरुद्ध अपराध में नंबर-वन बना दिया। यहां महिलाओं ने पुलिस थाने में जाकर जो शिकायत दर्ज कराई है, उसे यहां के मुख्यमंत्री फर्जी बताते हैं। यहां के मुख्यमंत्री महिलाओं को सर्टिफिकेट दे रहे हैं कि वे फर्जी मामले दर्ज करा रहीं हैं।
हम एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए कर रहे मेहनत
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए राज्य में विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार की जरूरत है।
यह भी पढ़ें – Kartarpur Sahib: गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी से सिख समुदाय में रोष