Gujarat

Lok Sabha Election: गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीष और MLA अर्जुन मोढ़वाडिया ने छोड़ी पार्टी

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को आज एक नहीं, बल्कि दो और बड़े झटके लगे हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन मोढ़वाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता हैं। उन्होंने आज विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया।

Lok Sabha Election: कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र

अर्जुन मोढ़वाडिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखा। लिखे पत्र में उन्होंने लिखा, “प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही है। इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज किया।”

अर्जुन मोढ़वाडिया का राजनीतिक इतिहास

बता दें कि अर्जुन मोढ़वाडिया पोरबंदर से विधायक चुने गए थे। विधानसभा में अर्जुन मोढ़वाडिया नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। अब ख़बरें सामने आ रही हैं कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने भी छोड़ी पार्टी

वहीं दूसरी तरफ गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि ‘वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं कांग्रेस पार्टी के गुजरात कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य सभी पदो से इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले समय में मैंने कांग्रेस के बैनर पर जीत हासिल की और लोगों की सेवा की हैं। मैं इसमें सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं।’

ये भी पढ़ें- लालू यादव के बयान पर बीजेपी एकजुट, ‘Modi Ka Parivar’ लिख दिखाया समर्थन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button