बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

घायल ITBP जवानों से मिले अमित शाह, एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचकर जाना सबका हाल

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह दिल्ली के जेपीएन एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल हुए ITBP के जवानों से मुलाकात की। बता दें कि, अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे ITBP के 42 जवान एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस दुर्घटना में ITBP के 7 जवानों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य घायल हो गए। कई घायल जवानों का इलाज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। अमित शाह ने एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और तीन जवानों से मिलकर चिकित्सा देखभाल का जायजा लिया। 

https://twitter.com/AmitShah/status/1560917443815813121?s=20&t=u18Q1FIYIfdJaEJ1T21vrg

शाह ने सबके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, ‘माननीय गृह मंत्री को डॉक्टरों द्वारा जवानों की स्वास्थ्य स्थिति और भविष्य में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।’ अधिकारी ने आगे बताया, ‘आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने घायल कर्मियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।’

Related Articles

Back to top button