Alwar Road Accident: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू का सड़क हादसे में निधन

Alwar Road Accident
राजस्थान के अलवर (Alwar Road Accident) से इस समय बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह बड़ा हादसा दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर डिवाइडर से गाड़ी के टकराने की वजह से हुआ। आपको बता दें कि जब यह हादसा हुआ उस समय गाड़ी में सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल समेत तीन लोग सवार थे।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ यह हादसा
इस हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खूशपुरी के पास यह हादसा हुआ है। इस क्रम में एक तस्वीर भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायल हो रही है। इस तस्वीर में जसोल गंभीर रूप से घायल नजर आ रहे हैं।
डिवाइडर से टकराई कार
सामने आई तस्वीरों के अनुसार मानवेंद्र सिंह जसोल अपने परिजनों के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से गुजर रहे थे। इसी दौरान इस हादसे की जानकारी सामने आई है। इस तस्वीरों में एक कार की तस्वीर भी सामने आई है। जहां कार डिवाइडर से टकरा कर बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त होती हुई नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि यह कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की कार है।
यह भी पढ़े:Rajasthan News: सोशल मीडिया पर बाबा बालकनाथ ट्रेंड, एक बयान के कारण ट्विटर पर उठी माफी की मांग
अस्पताल में चल रहा इलाज
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल और उनके बेटे सोलंकी सिंह और ड्राइवर की अलवर के सोलंकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान उनके ड्राइवर के भी चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। लेकिन इस घटना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो चुका है। इस संबंध में प्रदेश के पूर्व सीएम ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया ट्वीट
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस गंभीर घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों हिम्मत देने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से सड़क दुर्घटना में घायल मानवेंद्र सिंह जसोल और अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप